ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो लोड करते हुए कहा है कि चुनावों जनता की भागीदारी प्रतिबंधों को समाप्त कराने में प्रभावी होने के साथ ही ईरान के विरुद्ध आर्थिक युद्ध छेड़ने वालों को भी परास्त कर देगी।
उन्होंने कहा कि देश की जनता स्वतंत्रता, सुरक्षा एवं शाति और प्रगति को सुनिश्चित करने वाली है। उनका कहना था कि अपने भविष्य के निर्धारण में जनता की पूरी जागरूकता के साथ सहयोग, विश्व स्तर पर राष्ट्रीय हितों की रक्षा करता है।
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि चुनावों में जनता की अधिक से अधिक भागीदारी अतिवादियों, ज़ायोनियों और आर्थिक आतंकवादियों को निराश करेगी।
याद रहे कि ईरान के शुक्रवार 18 जून को 13वें राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराया जाएगा।